हेलमेट पहनकर गोल्ड लेने आया चोर, दुकानदार ने टोका तो बोला ‘अंकल धूल और एसी से एलर्जी है’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर-लाडोवाली रोड फाटक के पास स्थित श्री राम ज्वेलर के 60 साल के मालिक रूपलाल से एक लुटेरा 50 ग्राम सोना लेकर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर-लाडोवाली रोड फाटक के पास स्थित श्री राम ज्वेलर के 60 साल के मालिक रूपलाल से एक लुटेरा 50 ग्राम सोना लेकर एक्टिवा पर फरार हो गया। लुटेरे ने वारदात को इस तरीके से अंजाम दिया कि पुलिस सुनकर हैरान है। पहले आरोपी ने दोपहर ढाई बजे आकर 50 ग्राम सोना की डली खरीदने के लिए 10 हजार रुपए एडवांस देकर गया। शाम को साढ़े 6 बजे डिलवरी लेने आया तो सुनार को 10 हजार की गड्डी देकर गिनने में लगा दिया और खुद 50 ग्राम सोना लेकर एक्टिवा पर फरार हो गया। आरोपी हेलमेट पहनकर आया था। थाना नई बारादरी की पुलिस ने पर्चा दर्ज कर जांच शुरु की है। एसएचओ बलवीर सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपी ट्रेस करने के लिए जुटी है।

jalandhar thieves

एसएचओ ने कहा कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगे हैं पर वह तीन महीने से खराब पड़े हैं।सुनार ने कहा कि सुबह वह पिता के साथ शॉप में बैठे थे तो कॉल आई कि सोने का भाव क्या है? तो उसने कहा कि दोपहर 12 बजे रेट पता चलता है। दोपहर ढाई बजे हेलमेट पहने एक आदमी आया। तब दुकान में अकेले रूपलाल बैठे थे। सोने का रेट पूछते ही कहा कि मुझे 50 ग्राम सोना चाहिए। सुनार को एडवांस में 10 हजार रुपए देकर कहा कि वह शाम को पेमेंट देकर सोना ले जाएगा। जब सुनार ने आॅर्डर देने वाले को कहा कि हेलमेट उतारकर बात करे तो बोला, मुझे धूल और एसी से एलर्जी है और डाॅक्टर ने मना किया है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *