ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरू नगरी अमृतसर का ऐसा इलाका जहां पर एक करीब 43 साल के बाद बिजली मिली है। गौरतलब है कि खालसा इलाके में जहां पर लोग बिजली के बिना अपनी जिंदगी गुजार रहे थे पर जब वहां पर बिजली आई तो दिवाली के त्योहार जैसा माहौल बन गया है।
इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि पिछले 43 साल से बिना बिजली के रह रहे है जिस कारण पानी सहित उनको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का यहां तक कहना है कि जब वो अपने पैर जमीन पर रखते है जहरीले कीड़े सांप आदि उनके पैर के नीचे आ जाते थे।
इतना ही नहीं वहां पर बच्चों को भी पढ़ाई करने में काफी मुश्किलें आती है। पर अब बिजली आने के बाद वहां पर रौनक देखने को मिली है।


