नूंह , 1 सितंबर
नूंह के-फिटनेस अकेडमी की ओर से लेजेंड बॉडी बिल्डर स्वर्गीय श्री कुलदीप लोहिया की स्मृति में आयोजित मिस्टर एवं मिस इंडिया बॉडी बिल्डिंग और पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शाहचोखा गांव निवासी दिलशाद पुत्र सिराजुद्दीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त 2026 को फरीदाबाद-बदरपुर बॉर्डर पर किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर आयोजकों की ओर से दिलशाद को दो मेडल देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से शाहचोखा गांव में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता जीतने के बाद दिलशाद के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।ग्रामीणों ने दिलशाद को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई।स्वागत के दौरान गांव में जगह-जगह महिलाओं और ग्रामीणों ने भी दिलशाद का फूल-मालाओं से स्वागत किया। डीजे की धुन पर युवाओं और ग्रामीणों ने जश्न मनाया।
ग्रामीणों ने कहा कि दिलशाद ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर शाहचोखा गांव का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।दिलशाद ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने युवाओं से फिटनेस और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प से सफलता हासिल की जा सकती है।
इस दौरान युवाओं ने नशे से दूर रहने और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का संकल्प भी लिया। युवाओं ने कहा कि वे नशे से दूरी बनाकर खेल और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि दिलशाद भविष्य में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
अन्य खबरें जानें –
कैथल में एंटी नारकोटिक सेल ने प्रतिबंधित नशीली गोलियों व नशीला घोल सहित तस्कर को किया गिरफ्तार



