राहुल गांधी पर केस दर्ज, यमुनानगर में कांग्रेस का सड़कों पर प्रदर्शन ,बोले – सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है

यमुनानगर , 1 सितंबर लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर…

यमुनानगर

यमुनानगर , 1 सितंबर

लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए हैं। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर आकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हरियाणा के यमुनानगर में जिला शहरी प्रधान देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

यमुनानगर में ITI चौक पर इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है इसलिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस जिला शहरी प्रधान देवेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सरकार द्वारा उठाया गया ।यह कदम साबित करता है कि वह सरकार के खिलाफ बोलने वाले नेताओं को सहन नहीं करती।

राहुल गांधी जैसे बड़े नेता के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या के समान है यह किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज उठाने वाले बड़े नेता हैं, ऐसे नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना यह साबित करता है, कि भाजपा अपनी आलोचना को बर्दाश्त नहीं कर पाती, इसलिए इस तरह की कार्रवाइयां की जा रही हैं।

अन्य खबरें जानें –         

नूंह के दिलशाद का बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जलवा, जीता प्रथम स्थान , गांव में फूल-मालाओं और मिठाई से जोरदार स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *