अनिल विज के निशाने पर एक बार फिर दिग्विजय चौटाला, दी ये नसीहत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सपना चौधरी पर दिए विवादित बयान के बाद जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला पर बीजेपी नेताओं का जुबानी हमले थमने का नाम ही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सपना चौधरी पर दिए विवादित बयान के बाद जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला पर बीजेपी नेताओं का जुबानी हमले थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर दिग्विजय पर निशाना साधा है।

digvijay

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने फिर कहा कि, दिग्विजय चौटाला को सपना चौधरी से कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने ऐसा बयान देकर महिलाओं का अपमान किया है, जिसका उन्हें कोई अधिकार नहीं है। जनता जानती है कि किस परिवार ने राजनीति का बेड़ा गर्क किया।

anil
वहीं कांग्रेस नेता करण दलाल का सीएम खट्टर और परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार पर किलोमीटर स्कीम में घपले को दफनाने के आरोप पर विज ने कहा कि, करण दलाल को बोलने की आदत है। उसके बोलने का कोई मतलब नहीं बनता। इस मामले में विजिलेंस जांच चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *