ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 2 अगस्त से हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरु होगा और अबकी बार इस सत्र में विधानसभा का नजारा काफी बदला हुआ दिखेगा | आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जिस तरह से कुछ इनेलो विधायकों ने पार्टी और पद से इस्तीफा दिया है, उसके बाद इनेलो से मुख्य विपक्षी दल का दर्जा छीन लिया गया है |
लिहाजा अब इनेलो की जगह इस सत्र में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल के नाते विधानसभा में अपनी भूमिका अदा करेगी | यही नहीं इस बार विधायकों के सीटिंग प्लान में भी काफी बदलाव किया गया है |
Watch Video
