महिला आयोग के नोटिस का जवाब देने नहीं पहुंचे दिग्विजय चौटाला, मांगा समय

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी पर विवादित टिप्पणी करने पर जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला को महिला आयोग ने सोमवार को प्रत्यक्ष रूप…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी पर विवादित टिप्पणी करने पर जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला को महिला आयोग ने सोमवार को प्रत्यक्ष रूप से पेश होने क लिए कहा था। लेकिन दिग्विजय पेश नहीं हुए। उन्होंने महिला आयोग को एक पत्र लिखकर 15 दिन का समय मांगा है।

mahila aayog
महिला आयोग हरियाणा की वाइस चेयरमैन प्रीती भारद्वाज ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, दिग्विजय चौटाला ने पत्र भेजकर जवाब देने के लिए 15 दिन का समय मांगा है। महिला आयोग ने आज दिग्विजय चौटाला को 11 बजे  बुलाया था लेकिन अब 15 दिन का समय मांगा है।

sapna chaudhary

ये है पूरा मामला
बता दें, बीते दिनों सपना चौधरी के बीजेपी में शामिल होने पर दिग्विजय चौटाला ने सपना चौधरी पर विवादित टिप्पणी की थी।इसके बाद हरियाणा की राजनीति में बवाल मच गया था और बीजेपी हमलावर हो गई थी। वहींं महिला आयोग ने दिग्विजय को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। दिग्विजय ने आयोग के नोटिस का जवाब दिया, सलेकिन आयोग इससे संतुष्ट न हुआ औऱ  पेश होने के आदेश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *