चोरी के शक में लोगों ने युवक को बेरहमी से मार डाला, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीते दिनों झारखंड के एक जिले में मुस्लिम युवक तबरेज अंसारी को गांव वालों ने बेरहमी से पिटाई की थी। इसके…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीते दिनों झारखंड के एक जिले में मुस्लिम युवक तबरेज अंसारी को गांव वालों ने बेरहमी से पिटाई की थी। इसके बाद युवक की मौत हो गई थी। युवक पर चोरी का आरोप लगाया गया और करीब 7 घंटे तक एक खंभे से बांधकर उसे पीटा गया। चौंकाने की बात तो यह है कि, लोग पीटाई का तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने उसकी मदद के लिए हाथ न बढ़ाए।

trbej
वीडियो वायरल होने के बाद आया मामला सामने

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने एक जांच दल का गठन भी किया। जांच के दौरान सामने आया कि, इस मामले में पुलिस और डॉक्टर दोनों ने लापरवाही बरती है। पुलिस को घटना की सूचना मौके पर मिली, लेकिन लेटलतीफी करते हुए पुलिस काफी देरी से पहुंची।

terbez beating

वहीं डॉक्टरों ने भी लापरवाही बरतते हुए इलाज ढंग से नहीं किया। वहीं दो पुलिस अधिकारियों को इस मामले में निलंबित किया गया है औऱ डॉक्टरों पर भी कार्रवाई की गई है। 17 जून को तबरेज अंसारी पर भीड़ ने बेरहमी से पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया था। तबियत बिगड़ने पर जब पुलिस उसे अस्पाल ले गई तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

faisu team

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तबरेज अंसारी की मौत के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और गुजरात से लेकर मुंबई में मुस्लमान समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही इस मामले में Tik-Tok पर भड़काऊ पोस्ट शेयर की जा रही थी।यूजर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *