ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा में हर पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां करने में जुट गई है। इसी के चलते अब पार्टियों का एक दूसरे पर जुबानी वार करना भी शुरू हो गया है। अब जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा है। दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि भूपेंद्र हुड्डा भाजपा के दबाव में काम करन रहे हैं।
दरअसल, दिग्विजय चौटाला बवानीखेड़ा हलके के कई गांवों के दौरे पर थे। जहां उन्होंने कई गावों का दौरा कर जनसभाओं को भी संबोधित किया।
वहीं, दिग्विजय चौटाला ने पूर्व सीएम हुड्डा के नई पार्टी बनाने की चर्चाओं पर बोलते हुए कहा कि कुछ नेता भाजपा के दबाव में हैं और भाजपा के ही इशारों पर वे काम कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि कोई कुछ करे, लेकिन विधानसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला जेजेपी ही करेगी।
दिग्विजय ने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज पर कहा कि ये कर्ज सरकार पर नहीं, बल्कि प्रदेश के हर नागरिक के सिर पर है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में आर्थिक संकट है और यही हाल रहा, तो हरियाणा का उद्योग खत्म हो जाएगा।



