ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि अरुण जेटली को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए AIIMS ले जाया गया। जिसके चलते स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी अरुण जेटली की तबीयत का जायजा लेने AIIMS पहुंच गए हैं।
पूर्व वित्त मंत्री को सुबह करीब 11 बजे ही मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था। काफी समय से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी।
दरअसल, अरुण जेटली को किडनी संबंधी बीमारी चल रही है, पिछली साल उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। साथ ही अरुण जेटली कैंसर की बमारी से भी जूझ रहे हैं। जिसके इलाज के लिए जेटली जनवरी में अमेरिका भी गए थे। बता दें कि बीमारी की वजह से ही पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मोदी-2 सरकार में शामिल होने को लेकर मना कर दिया था। जिसको लेकर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी भी लिखी थी।


