ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। हजारों की तादाद में श्रद्धालु यहां दर्शन करने करने पहुंच रहे हैं। अमरनाथ यात्रा श्रद्धा का प्रतीक तो है, लेकिन यहां पहुंचने के लिए भक्तों को बदलते मौसम, दुर्गम रास्ते जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। चुनौतियों के अलावा अमरनाथ यात्रा आतंकी खतरों से भी भरी पड़ी है। लेकिन फिर भी जान की परवाह किए बिना भक्त यात्रा करने पहुंच रहे हैं। हालांकि उनकी मदद के लिए सेना के जवान मौर्चा संभाले रहते हैं।
40 हज़ार जवान लगे सुरक्षा में
आपको बता दें, इस बार तीर्थयात्रियों की सुरक्षा में 40 हज़ार जवान लगे हैं। वो हर कदम पर भक्तों के साथ होते हैं। इस बार अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत भी की गई है। इसमें अब तक करीब दो लाख लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
भक्तों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा एजेंसिया सेटेलाइट ट्रैकर के जरिए पूरे रास्ते पर नजर रख रही हैं। रास्ते में किसी को सांस लेने में परेशानी होती है तो आइटीबीपी के जवान कुछ जगहों पर ऑक्सीजन सिलेंडर लिए मिलेंगे।

