बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठा था किसान, अचानक आई मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बारिश से बचने के लिए किसान एक पेड़ के नीचे बैठा था। अचानक मौत का कहर बरसा और पेड़ पर बिजली गिरने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बारिश से बचने के लिए किसान एक पेड़ के नीचे बैठा था। अचानक मौत का कहर बरसा और पेड़ पर बिजली गिरने से उसकी सांसे थम गई।

 Sky light

पेड़ पर गिरी बिजली
यह मामला झज्जर के अचीना गांव का है। किसान सुनील खेत में काम कर रहा था। अचानक बारिश शुरू हो गई और वह पेड़ के नीचे बैठ गया। तभी पेड़ पर बिजली गिर गई और इसके बाद सुनील बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। वहीं  अस्पाल में डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *