Azamgarh murder case: सनकी इंसान ने पत्नी, 2 पुजारियों और बेटे को मारी गोली, आरोपी अरविंद सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर

आजमगढ़ ,23 सितबंर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार को एक सनकी इंसान ने अपने मासूम बच्चे समेत 5 लोगों को मौत के घाट…

आजमगढ़

आजमगढ़ ,23 सितबंर

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार को एक सनकी इंसान ने अपने मासूम बच्चे समेत 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। घर में पूजा-पाठ हो रहा था, इसी दौरान विवाद में पति ने दो पुरोहितों और अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।पत्नी औऱ पुरोहितों की हत्या के बाद आरोपी अपने उसने अपने तीनों बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं औऱ आरोपी मुठभेड में मारा गया।

पूजा-पाठ को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम अरविंद सिंह था। उसके भाई कि 2 साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी आत्मा की शांति के लिए घर में पूजा रखवाई गई थी। आरोपी अरविंद नहीं चाहता था कि घर में पूजा हो, उसने परिवार को मना भी किया, लेकिन परिजनों ने पूजा रखवाई।घर में पूजा होने से अरविंद ने नाराज होकर दोनों पंडितों औऱ पत्नी बबीता की गोली मारकर हत्या कर दी।

बच्चों को कमरे में किया बंद

तीनों लोगों को मारने के बाद आरोपी ने अपने बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया और खुद को भी कमरे में बंद कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची   और आरोपी को खुद को सरेंडर और बच्चों को सुरक्षित छोड़ने के लिए कहने लगी। लेकिन आरोपी बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा।इसी बीच आरोपी अरविंद ने अपने बेटे को गोली मार दी।

पुलिस ने किया एनकांउटर

पुलिस ने जैसे ही घर से गोली चलने की आवाज सुनी तो पुलिस दरवाजा तोड़ दिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की औऱ जवाबी फायरिंग में आरोपी अरविंद घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी अरविंद औऱ छोटे बच्चे को लेकर अस्पताल में भर्ती करवाया हैं, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के दोनों बच्चों को सुरक्षित बचा लिया है।मौके पर भारी पुलिस बल ,SOG और फॉरेंसिक टीम तैनात है।परिवार के सदस्यों की मौत से गांव में दहशत का माहौल है।

अन्य खबरें जानें –

गैंगस्टरां ते वार का 245वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 528 स्थानों पर छापेमारी; 236 काबू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *