ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली के कन्हैया नगर में एक निजी स्कूल वैन और दूध टैंकर की टक्कर हो गई | जिसमें एक दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गए | बताया जा रहा है कि करीब 4 बच्चों की हालत गंभीर है और एक 7 साल की बच्ची की मौत हो गयी है |
1 बच्ची घायल, 4 की हालत गंभीर
इस वैन में केंद्रीय विद्यालय समेत दो स्कूल के बच्चे थे | बताया जा रहा है कि ये हादसा यू टर्न लेते वक्त हुआ | वैन में क्षमता से अधिक बच्चे मौजूद थे जिसमे 15 से 17 बच्चे घायल हो गए है | घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है |





