UP में मानव रहित फाटक पर हुआ दर्दनाक हादसा, 13 स्कूली बच्चो की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में एक स्कूल वैन का रेलगाड़ी के साथ टकराने से दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। बता दें…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में एक स्कूल वैन का रेलगाड़ी के साथ टकराने से दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है।

school van

बता दें कि इस हादसे में 13 स्कूल के बच्चे मारे गए। जबकि 7 बच्चे इस हादसे में घायल हो गए। वही दूसरी तरफ इस दर्दनाक घटना पर सीएम आदित्यानाथ ने अपना दुख प्रगट किया है।

साथ ही उन्होने जिला प्रशासन व्यक्तियों को हर तरह मदद करने का निर्देश जारी किए है। इसके इलावा सीएम ने मृतकों और घायलों  के  परिवार के लिए दो लाख रूपए की राशि देने का भी ऐलान किया है। गौरतलब है कि ये हादसा मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग होने की वजह से हुआ था। वही दूसरी तरफ इस हादसे की सबसे बड़ी वजह ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है।

school van 1

कहा जा रहा है कि ड्राइवर ने ईयरफोन पहन रखे थे जिस कारण वो फाटक पर खड़े गेट मित्र की आवाज नही सुन पाया और ट्रन देखने के वाबजुद भी जल्दबाजी में बस को निकालने लगा जिस कारण ये दर्दनाक हादसा हुआ। हालांकि इस हादसे में रेलवे प्रशासन की भी लापरवाही भी बताई जा रही है।

school van 1 3 मानव रहित फाटक होने के कारण इस तरह के हादसे अधिकतर हुए है। पर ये पहला हादसा नहीं है ऐसा पहले भी एक हादसा हुआ था जिसमें कई बच्चे मारे गए थे इस हादसे की वजह भी ड्राइवर की लापरवाही ही बताई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *