दिल्ली: नमो ऐप के जरिए बोले पीएम मोदी, चुनाव से पहले लॉलीपॉप पकड़ाते हैं कुछ दल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नमो ऐप के जरिए कर्नाटक बीजेपी के सभी जन प्रतिनिधियों, विधानसभा चुनाव के सभी उम्मीदवारों, पदाधिकारियों और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नमो ऐप के जरिए कर्नाटक बीजेपी के सभी जन प्रतिनिधियों, विधानसभा चुनाव के सभी उम्मीदवारों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बात की | प्रधानमंत्री ने इस दौरान उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के मुद्दों को बताया |

pm modi   चुनाव से पहले लॉलीपॉप पकड़ाते हैं कुछ दल- मोदी

पीएम ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल एक जाति को चुनाव से पहले लॉलीपॉप पकड़ाते हैं और फिर चुनाव में उनका उपयोग करते हैं | चुनाव बदल जाता है और इसी तरह हर नए ग्रुपों को लॉलीपॉप देते हैं | उन्होंने कहा कि भारत के राजनीतिक कल्चर को कांग्रेस के कल्चर से मुक्ति दिलानी होगी |

pm modi

कांग्रेस के कल्चर से मुक्ति दिलानी होगी- मोदी

प्रधानमंत्री ने उम्मीदवारों से कहा कि हमें सिर्फ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ना है | आपको इस दौरान चौकन्ना रहना होगा, क्योंकि राजनीतिक पार्टियां बीजेपी के खिलाफ झूठ फैला रही है | हमें झूठ से भी लड़ना है और विकास-सच की लड़ाई भी लड़नी है | कांग्रेस की वजह से ही राजनीति की गलत छवि बनी है |

pm modi

राजनीतिक पार्टियां बीजेपी के खिलाफ झूठ फैला रही

प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेशी एजेंसियों के जरिए चुनाव में गुमराह करने की कोशिश की जा रही है | कर्नाटक में माताओं-बहनों को टॉयलेट से वंचित रखा | केंद्र सरकार ने चार साल में 34 लाख टॉयलेट बनाए हैं |

PM Modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *