Delhi HC to Rajpal Yadav:
दिल्ली हाईकोर्ट ने आज राजपाल यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई की. कोर्ट ने कहा, आपने अपने वादे को नहीं निभाया, इसलिए जेल जाना पड़ा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने दर्जन बार बयान दिया कि वह अपनी प्रतिबद्धता का पालन करेंगे और पैसे चुकाएंगे. पर वह ऐसा करने में विफल रहे. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने आज यादव द्वारा अपने परिवार में एक शादी के कारण दायर जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की. मामले की सुनवाई को सोमवार (Delhi HC to Rajpal Yadav) 16 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है।
Delhi HC to Rajpal Yadav, वादा पूरा नहीं किया-
सुनवाई के दौरान दिल्ली उच्च न्यायालय ने राजपाल यादव के 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि चुकाने के आश्वासन पर चिंता व्यक्त की. न्यायालय ने बताया कि पुनरीक्षण सुनवाई और मध्यस्थता कार्यवाही के दौरान कई बार वादे किए जाने के बावजूद, राजपाल यादव ने लगभग 25-30 बार सुनवाई स्थगित करवाई और बकाया राशि का भुगतान नहीं किया. बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव से कहा, आप जेल इसलिए गए हैं क्योंकि आपने अपना वादा पूरा नहीं किया. राजपाल यादव ने परिवार में शादी का हवाला देते हुए बेल मांगी थी.
धनराशि का भुगतान कर दिया जाएगा –
मामले की सुनवाई के दौरान, न्यायालय ने गौर किया कि यादव के वकील ने न्यायालय के समक्ष बयान दिया था कि शिकायतकर्ता को धनराशि का भुगतान कर दिया जाएगा और यादव ने स्वयं भी यही बयान दिया था। हालांकि, न्यायालय ने कहा कि आज उनके वकील कह रहे हैं कि वे धनराशि न्यायालय में जमा करा देंगे. अभिनेता राजपाल यादव ने 5 फरवरी, 2026 को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया था. दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस और लोन डिफॉल्ट के लंबे समय से चल रहे मामले में उनकी अंतिम समय की याचिका को खारिज कर दिया है. अदालत ने बार-बार अपने निर्देशों का उल्लंघन करने के कारण उन्हें छह महीने की सजा सुनाई.
अनेक कलाकारों ने बढ़ाया मदद का हाथ-
यह मामला, जो 2010 से चल रहा है, उनके प्रोडक्शन वेंचर ‘अता पता लापता’ के असफल होने के बाद कथित तौर पर लगभग 9 करोड़ रुपये के बकाया से संबंधित है. म्यूजिक प्रमोटर इंद्रजीत सिंह ने कर्ज चुकाने के लिए राजपाल यादव को 1.11 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है. सोनू सूद, फिल्म निर्माता अनीस बज्मी समेत कई कलाकारों ने भी राजपाल यादव की मदद करने की घोषणा की है.



