फरीदकोट: कलयुगी चाची की काली करतूत, मासूम बच्ची पर किया जानलेवा हमला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज समाज में रिश्तों के मायने बदलते नजर आ रहे है जिस में कई बार मासूम बच्चे शिकार हो जाते है। ऐसा ही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज समाज में रिश्तों के मायने बदलते नजर आ रहे है जिस में कई बार मासूम बच्चे शिकार हो जाते है। ऐसा ही एक दरिंदगी भरा मामला सामने आया है पंजाब के फरीदकोट में, जहां के शहर कोटकपूरा में देवरानी,जेठानी की आपसी कहा सुनी में एक 7 वर्षीय बच्ची हुई। कोटकपूरा का रहने वाला मनप्रीत सिंह दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है और उसके एक 7 वर्षीय बेटी है । जबकि उसके भाई के पास शादी के काफी समय बाद तक भी कोई बच्चा नही था । जिस कारण बच्ची की चाची को अक्सर ही ताहने मारे जाते थे। जिस के कारण जब घर पर कोई नही था तो उसकी चाची ने पहले घर पर टी वी की आवाज ऊंची कर दी उसके बाद पहले बच्ची के हाथ पैर बांध दिए और बच्ची को बेड बॉक्स में बंद कर दिया और उसके बाद उसका गला दबा दिया फिर रसोई में ले जाकर उसकी कलाई की नब्ज काट दी।

जिस के बाद वह मौके से फरार हो गई। जब बच्ची के माता पिता को इस बारे पता लगा तो पहले बच्ची की कोटकपूरा के सरकारी हस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जहां बच्ची का इलाज चल रहा है और उसे आई सी यू में रखा गया है। कलयुगी चाची की ममता मर गई | मासूम बच्ची पर किया जानलेवा हमला | बेऔलाद चाची की नजरों में खटकी बच्ची |

इस पूरी घटना के बारे बताते हुए लड़की के पिता मनप्रीत सिंह बताया कि वह ओर उसकी पत्नी काम पर गए हुए थे तो पीछे से उसकी चाची ने उसके साथ दरिंदगी की ओर पहले उसके हाथ पांव ओर मुंह बांध कर उसे बेड बॉक्स में बंद कर दिया उसके बाद रसोई में ले जाकर उसकी हाथ की नस काट दी। उन्होंने बताया कि उन्हें तो ढंग से यह भी नही पता कि उनकी बेटी की चाची ने यह सब क्यो किया ओर वह सिर्फ इंसाफ की मांग करते है।

इस मामले बारे जब कोटकपूरा के डी एस पी मनमिंद्रबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में एक बच्ची के साथ उसकी चाची ने पहले उसके हाथ पांव ओर मुह बांध कर उसे बेड में बंद कर दिया फिर उसका गला दबा कर उसे मारने की कोशिश की इस पर उक्त महिला पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे अरेस्ट कर लिया गया है और मामले की अभी तफडीश जारी है।

इस वारदात ने पूरे समाज पर एक सवाल खड़ा कर दिया है। अकसर आप अपने बड़ों से ये कहते नजर आ जाएंगे कि बच्चों परिवार के साथ ही सुरक्षित है लेकिन ऐसा नहीं है। इस खबर ने सभी रिश्ते को तार तार कर दिया है।

Watch Video

https://youtu.be/fu9i1ndttc4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *