निर्देशक रामू ने पॉर्न स्टार Mia Malkova की दीपिका पादुकोण से की तुलना!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राम गोपाल वर्मा अमेरीका की मशहूर पॉर्न स्टार मिया मालकोवा के साथ ‘God, Sex & Truth’ फिल्म…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राम गोपाल वर्मा अमेरीका की मशहूर पॉर्न स्टार मिया मालकोवा के साथ ‘God, Sex & Truth’ फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म को 26 जनवरी की सुबह नौ बजे रिलीज किया जाएगा। दूसरी तरफ राम गोपाल वर्मा किसी भी सूरत में फिल्म के प्रमोशन से पीछे नहीं हटना चाहते हैं, इसलिए वो हर तरह के तरीके को अपना रहे हैं।

अगर ट्वीटर की बात करें तो राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करके बताया है कि उनकी फिल्म ‘God, Sex & Truth’ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के साथ रिलीज हो रही है। फिल्म को GodSexTruth.online पर रिलीज किया जा रहा है। मिया मालकोवा और दीपिका पादुकोण में से बेहतर महिला की जीत होगी। अब इस सवाल का जवाब दोनों फिल्म के दर्शकों को देना होगा।

दूसरे ट्वीट में राम गोपाल वर्मा ने लिखा है ‘मिया मालकोवा की God, Sex & Truth और दीपिका पादुकोण की फिल्म में एक ही फर्क है। एक सामाजिक विवाद तो दूसरा ऐतिहासिक विवाद है।’ बता दें ‘पद्मावत’ थिएटर्स में रिलीज हो रही है, जबकि God, Sex & Truth ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। बावजूद, राम गोपाल वर्मा दोनों फिल्मों के बीच प्रतिस्पर्धा की बात कह रहे हैं।

https://youtu.be/gFLVToNKBgY

इसके पहले फिल्म God, Sex & Truth के ट्रेलर रिलीज करते हुए राम गोपाल वर्मा ने फेसबुक पर लिखा था कि ‘यह ना तो कोई फिल्म है, ना ही सीरीज। फिल्म मिया मालकोवा के बारे में है। फिल्म में मिया बता रही हैं कि वो सेक्स के बारे में क्या सोचती हैं और सेक्स का जिंदगी में क्या महत्व है?’ अब देखना होगा कि दर्शक 26 जनवरी को फिल्म ‘पद्मावत’ का रूख करते हैं ‘God, Sex & Truth’ का।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *