#BreakingNews: नाराज़ नवजोत सिद्दू ने कैप्टन सरकार पर गिराया Letter Bomb

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नगर निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू को मनाने में लगे हुए है। सूत्रों का कहना है कि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नगर निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू को मनाने में लगे हुए है।

Captain

सूत्रों का कहना है कि शायद इसलिए उन्होंने कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा को उन्हें मनाने भेजा था।

rahul gandhi

इतना ही नहीं सिद्दू को मनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आशा कुमारी को भेजा है। आशा कुमारी दोपहर तीन बजे तक चंडीगढ़ पहुंचेगी। बता दें मेयर चुनाव समारोह में सिद्दू और उनके सहयोगी शामिल नहीं हुए थे। इस पर सिद्दू का कहना है कि उनको निमंत्रण नहीं मिला था।

letter

गौरतलब है कि सिद्दू ने एक पत्र के जरिए नाराजगी जाहिर की है। पत्र में लिखा है कि मंत्री होने के नाते पटियाला, जालंधर, और अमृतसर के मेयर के चुनाव में मुझे बुलाया नहीं गया। ना ही उनसे किसी भी तरह की राय ली गई। साथ ही अमृतसर में हुए मेयर के चुनाव में भी उनको नहीं बुलाया गया। इस तरह का व्यवहार मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। जिस कारण वो मीटिंग में शामिल नहीं हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *