गैंगस्टरां ते वार का 86वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 566 स्थानों पर छापेमारी; 238 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 16 अप्रैल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 86वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे…

DAY 115 OF GANGSTRAN TE VAAR: PUNJAB POLICE CONDUCTS 552 RAIDS; 276 HELD, YUDH NASHIAN VIRUDH

चंडीगढ़, 16 अप्रैल:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 86वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में व्यापक कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 566 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि  ‘गैंगस्टरां ते वार’20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाना है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के समन्वय से राज्य के सभी जिलों में यह विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

आज की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो हथियार बरामद करते हुए 238 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 21,652 तक पहुंच गई है।

इसके अतिरिक्त 68 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 171 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान 6 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

पंजाब पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे गैंगस्टरों और आपराधिक गतिविधियों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से साझा करें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

इस दौरान नशों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ के 411वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने 128 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 998 ग्राम हेरोइन, 12 किलोग्राम गांजा, 21 किलोग्राम भुक्की, 616 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1840 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

इस अभियान के तहत पिछले 411 दिनों में कुल 59,175 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो इस दिशा में पुलिस की निरंतर और सख्त कार्रवाई को दर्शाता है।
नशा मुक्ति के प्रयासों के तहत आज 14 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया गया, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

अन्य ख़बरें जानें-

 पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों काबू 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *