गैंगस्टरों ते वार का 76वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 322 स्थानों पर छापेमारी; 133 गिरफ्तार, ‘युद्ध नशों विरुद्ध’

चंडीगढ़, 6 अप्रैल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक “गैंगस्टरों ते वार” मुहिम के 76वें दिन पंजाब पुलिस ने आज…

DAY 115 OF GANGSTRAN TE VAAR: PUNJAB POLICE CONDUCTS 552 RAIDS; 276 HELD, YUDH NASHIAN VIRUDH

चंडीगढ़, 6 अप्रैल:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक “गैंगस्टरों ते वार” मुहिम के 76वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 322 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने की एक निर्णायक मुहिम है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

76वें दिन पुलिस टीमों ने 133 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 19,248 हो गई है।

इसके अलावा 43 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 46 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 2 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को 401वें दिन भी जारी रखते हुए आज 101 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 265 ग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम अफीम, 581 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 10.54 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

इसके साथ ही मात्र 401 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 57,321 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 17 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया।

अन्य ख़बरें जानें-

पंजाब के परिवहन क्षेत्र के विकास को और तेज किया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पी.आर.टी.सी. फ्लीट में 250 नई बसों को दिखाई हरी झंडी

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *