गैंगस्टरां ते वार का 61वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 529 स्थानों पर छापेमारी; 212 गिरफ्तार,युद्ध नशों के खिलाफ के 386वें दिन

चंडीगढ़, 22 मार्च: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 61वें दिन पंजाब पुलिस ने…

punjab police

चंडीगढ़, 22 मार्च:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 61वें दिन पंजाब पुलिस ने आज प्रदेश भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 529 स्थानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरां ते वार” – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस निदेशक महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुरू की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

61वें दिन, पुलिस टीमों ने 212 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 4 हथियार बरामद किए, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 16,311 हो गई है।

इसके अलावा 68 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 96 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 16 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान “युद्ध नशों के खिलाफ” को 386वें दिन भी जारी रखते हुए आज 105 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 26.6 किलोग्राम हेरोइन, 35 किलोग्राम भुक्की, 575 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 13,513 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही मात्र 386 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 55,001 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 26 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

अन्य ख़बरें जानें-

पिछली सरकारों की नाकामी के कारण सांस्कृतिक मेले बंद हो गए थे, अब ‘रंगला पंजाब’ के रंग दिखाई देने लगे हैं: भगवंत सिंह मान

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *