मुंबई, 5 अगस्त
नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में आंदोलन चलाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की कमेटी की आज अहम बैठक आयोजित होगी। जो महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में होगी। यह बैठक CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर होगी। जिसमें पार्टी के मुख्य अधिकारी औऱ पदाधिकारी शामिल होंगे।बैठक में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चले लंबे छात्र आंदोलन की समीक्षा की जाएगी और उसके अनुभवों के आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, जंतर-मंतर पर करीब एक महीने तक चले आंदोलन के बाद संगठन ने अपने कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से छात्रों के सुझाव जुटाने और उन्हें इस बैठक में साझा करने के लिए कहा था। इन सुझावों के आधार पर संगठन आगे की रणनीति तय करेगा।
बैठक के समापन के बाद CJP प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों और संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं किए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यह रणनीतिक बैठक 5 और 6 अगस्त तक चलेगी, जिसमें देशभर में संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने पर भी चर्चा होगी।
अन्य खबरें जानें –
Red Sea Attack: भारतीय कार्गो जहाज पर हमला, सभी नाविक सुरक्षित, विदेश मंत्रालय ने की कड़ी निंदा



