Red Sea Attack: भारतीय कार्गो जहाज पर हमला, सभी नाविक सुरक्षित, विदेश मंत्रालय ने की कड़ी निंदा

यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले जहाज MSV Faize Noore Oliya पर मिसाइल हमला हुआ। इस हमले से जहाज समुद्र में डूब…

भारतीय जहाज

यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले जहाज MSV Faize Noore Oliya पर मिसाइल हमला हुआ। इस हमले से जहाज समुद्र में डूब गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि जहाज पर सवार सभी 14 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें 13 भारतीय और एक यमनी नागरिक शामिल हैं। भारत सरकार और विदेश मंत्रालय ने निहत्थे जहाजों पर हमले की कड़ी निंदा की है।

नेशनल रेजिस्टेंस फोर्स (NRF) ने दावा किया है कि जहाज पर विस्फोटकों से लदी ड्रोन बोट के जरिए हमला किया गया। यह घटना हूती नियंत्रण वाले होदेदाह बंदरगाह से करीब 13 समुद्री मील दक्षिण में हुई। हालांकि, इस हमले को लेकर हूती विद्रोही समूह की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

घटना के बाद केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने महानिदेशक समुद्री प्रशासन (DGMA) को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में मौजूद सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और बचाए गए चालक दल को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

लाल सागर और यमन के आसपास के समुद्री मार्ग पहले से ही सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय जहाज पर हुआ यह हमला एक बार फिर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *