ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लगातार दो दिन हुई बारिश और इस बीच हुई ओलावृष्टि से कई किसानों की कई एकड़ फसल नष्ट हो गई है। जिससे किसान काफी परेशान हैं। अब किसानों ने सरकार से उनकी खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग की है। किसानों ने सरकार से प्रति एकड़ 30 हजार रुपए मुआवजा देने की मांग की है। वहीं कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रदीप मील ने कहा कि, लाडला के दो दर्जन गांव से करीब 454 किसानो की शिकायतें मिली हैं, जिनकी करीब 2055 एकड़ कृषि भूमि पर बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है।
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किया मुआवजा का ऐलान
उधर कृषि मंत्री जेपी दलाल का कहना है कि बारिश और ओलावृष्टी के कारण जिन भी किसानों की फसलें खराब हुई हैं, उन्हें घबराने की जरुरत नहीं है। जेपी दलाल ने कहा कि, किसानों को उनकी खराब हुई फसलों का मुआवजा जरुर मिलेगा। एसवाईएल पर बोलते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि, हरियाणा ने कोर्ट में जोरशोर से इस मुद्दे को उठाया हुआ है, वक्त लग सकता है कि, लेकिन एसवाईएल का पानी हरियाणा को जरुर मिलेगा।
कुमारी शैलजा ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
वहीं हिसार पहुंची कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। शैलजा ने आरोप लगाया कि, बीजेपी राज में देश की अर्थव्यवस्था चरमरा चुकी है बीजेपी राज में में किसानाों को खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं दिया है। पिछले छह सालों में सबसे ज्यादा महंगाई बढ़ी है। उन्होंने राज्य की मनोहर सरकार को घेरते हुए कहा कि, हरियाणा में भी अब उद्योग लगातार बंद होते जा रहे हैं और बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है। शैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने फसल बीमा के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया है,


