ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के जठलाना एरिया के गांव खुरदी में दसवीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। 15 वर्षीय छात्रा गांव के पास के ही स्कूल में पढ़ती थी। मिली जानकारी के अनुसार, दिसंबर में हुई परीक्षा में कम नंबर आने की वजह से सोनिया ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि घरवालों का कहना है कि, परीक्षा में कम नंबर आने की वजह से उनकी बेटी डिप्रेशन में रहती थी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा।

