आखिरी सांस और खून के आखिरी कतरे तक लोगों के लिए लड़ता रहूंगा- विज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार को अपने निवास स्थान पर जनता दरबार लगाया। जनता दरबार मे विज बोले,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार को अपने निवास स्थान पर जनता दरबार लगाया। जनता दरबार मे विज बोले, मैं अपने आखरी सांस और खून के आखरी कतरे तक लोगों के लिए लड़ता रहूंगा। विज के दरबार मे दिन प्रति दिन बढ़ती लाइनों के सवाल पर विज ने कहा जो मेरे दरवाजे पर आया मैं कुछ कर सकूं या नहीं लेकिन उनकी समस्याएं जरूर सुनूंगा ।

हरियाणा के दबंग गृह मंत्री अपनी कार्यशैली के लिए न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश मे मशहूर हैं। विज अपने हक के लिए अपने ही प्रदेश सरकार के अधिकारियों के खिलाफ कई बार बिगुल बजा चुके हैं। विज अपने निवास पर जनता दरबार मे आने वाले लोगों को इंसाफ दिलवाने के लिए आन द सपाट फैसला और जांच के आदेश दे देते हैं, लिहाजा प्रदेश भर से लोग इसी उम्मीद से विज के निवास स्थान पर आते हैं कि उन्हें त्वरित न्याय मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *