ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार के मंगोली गांव में सेमवार देर रात को एक रिटायर्ड एएसआई की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब मृतक रामधारी सिंह अपने घर के बाहर आंगन में सो रखा था। इस दौरान 2 से 3 बंदूकाधारी वहां पहुंचे और उन्होंने ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां रिटार्यड एएसआई के शरीर पर उतार दीं।
वारदात के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलाने की आवाज सुनने के बाद जबतक परिजन घर से बाहर निकले तो तबतक रामधारी सिंह की मौत हो गई थी। रामधारी सिंह चार साल पहले ही हरियाणा पुलिस से रोहतक से रिटायर्ड हुए थे। फिलहाल पुलिस हत्या की इस पूरी वारदात को रंजिश के साथ जोड़ रही है।

