ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया पर भाई बहन के प्यार की मिसाल पेश करने वाली एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। यह वीडियो तुर्की के इस्तांबुल का है। यहां एक छोटी सी बच्ची ने अपने भाई को मौत के मुंह से बाहर निकाला। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
Horrifying moment! Sister stayed calm and saved the boy who got hang by toy rope inside an elevator in Istanbul, Turkey. Please watch your children when using elevator. pic.twitter.com/NmZ2x5VwyE
— People's Daily, China (@PDChina) August 1, 2019
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक छोटे से बच्चे की गर्दन में रस्सी बंधी हुई थी। जैसे ही लिफ्ट चली तो रस्सी का कुछ हिस्सा लिफ्ट में अटक गया और बच्चा रस्सी से लटका रहा। जैसे ही बहन ने अपने 5 साल के भाई को तड़पते हुए लटका देखा तो उसने तुरंत लिफ्ट का इमरजेंसी बटन दबाया और भाई को गोदी में पकड़ लिया। जिससे रस्सी ढीली हो गई। जिसके बाद उसने रस्सी को सुलझाया और गर्दन से निकाली।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बच्ची की बहादुरी की तारीफ कर रहे है और उसके साहस की सराहना कर रहे हैं।

