ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान तिलमिला गया है। जब भारत में अशांति फैलने के सभी प्रयास असफल हो रहे हैं, तो पाकिस्तान ने भाषण और बयानबाजी का रास्ता अपना लिया है। इमरान ख़ान ने शुक्रवार को POK के मुजफ्फराबाद में एक रैली की और भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने भी बयानबाजी में पीछे न रहे।
अफ़रीदी ने कहा कि, आजाद कश्मीर के बड़ों ने मेरे दादा को गाजी-ए-कश्मीर का रकब दिया है तो इसलिए मैं कश्मीर के साथ हूं। आगे कहा कि, मैं हर जालिम के खिलाफ हूं, मजलूम के साथ हूं। बात कश्मीर की नहीं है, बात इंसानियत की है। दुनिया के किसी भी कोने में जुल्म होगा, हम पाकिस्तानी, हम मुसलमान उनके लिए आवाज उठाएंगे जुल्म के खिलाफ। अफरीदी इतने में ही न रूके। बयानबाजी को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि, हम सबको होशियार हो जाना चाहिए, हम सबको एक कौम बनना चाहिए। एक बात याद रखना, जब तक हम एक कौम नहीं होंगे लोग हमारे खिलाफ जुल्म करते रहेंगे।

