हरियाणा में चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस, यहां से होगी प्रचार की शुरुआत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तो अपनी सक्रियता जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए दिखा दी, लेकिन बीते दिनों में प्रदेश की दूसरी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तो अपनी सक्रियता जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए दिखा दी, लेकिन बीते दिनों में प्रदेश की दूसरी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस की चुनावी रणनीति कहीं नजर नहीं आई थी। कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर काफी समय से जो घमासान मचा था, हाईकमान ने उस पर भी बदलाव करके विराम लगा दिया। अब कांग्रेस ने भी चुनाव को लेकर जीत के लिए अपने झंडे गाढ़ना शुरू कर दिया है।

hoodat1

पूर्व सीएम और सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया है कि 15 सितंबर से पार्टी चुनाव प्रचार शुरू करने जा रही है। जिसका पहला कार्यक्रम फरीदाबाद में होगा। हुड्डा ने कहा कि वे इस दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेंगे और उनसे चुनावी रणनीति को लेकर भी सुझाव लिए जाएंगे।

hoodat3

वहीं, बीजेपी के 75 पार के मिशन पर हुड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, ये तो हरियाणा के लोग ही तय करेंगे। हुड्डा ने कहा कि हर वर्ग इस सरकार से परिशान है और अब हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस की तरफ से टिकट बंटवारे पर हुड्डा ने कहा कि विनेबलिटी फैक्टर देखा जाएगा और इसके साथ ही पार्टी के प्रति कार्यकर्ता की की लॉयल्टी देखी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *