ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तना और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हरमनप्रीत कौर को पंजाब पुलिस से निकाली जा सकती है। जानकारी अनुसार हरमनप्रीत की ग्रेजुएशन की डिग्री को फर्जी बताया जा रहा है जिस कारण उनकी काफी मुश्किलें बढ़ सकती है।
वहीं हरमनप्रीत के पिता का कहना है कि उनकी बेटी की डिग्री बिल्कूल ठीक है। गौरतलब है कि हरमनप्रीत की इस डिग्री के दस्तावेजों के आधार पर ही उनको रेलवे की नौकरी मिली थी। फिलहाल अब देखना ये होगा कि पंजाब सरकार क्या फैसला लेती है।

