साल 2018 की पहली जुलाई को हुई 84 मौतें- दहल उठे लोग !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साल 2018 साल की पहली तारिख इतिहास में हादसे वाले दिन के साथ दर्ज की गई है। क्योकि ये वहीं दिन जिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साल 2018 साल की पहली तारिख इतिहास में हादसे वाले दिन के साथ दर्ज की गई है। क्योकि ये वहीं दिन जिस दिन कई हादसों में करीब 84 लोगों की जान चली गई है जबकि कई लोग हादसे के कारण कई लोग बूरी तरह से जख्मी हो गए है।

11 dead body

जुलाई का महीना चढते ही दिल्ली में से एक सनसनी खबर सामने आई। दिल्ली के बुराडी इलाके में एक ही घर के 11 लोगों की लाशें मिली जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इन लोगों की मौत का कारण अंधविश्वास बताया जा रहा है। ये परिवार भाटिया के नाम के साथ जाना जाता है और लक्कड़ का कारोबार करता था।

 

maharashtra

वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के धुले जिलें में एक बेकाबू भीड़ ने पांच लोगों को बच्चा चोर समझ कर उनके साथ बूरी मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। कहा जा रहा है कि पहले से वहां पर बच्चों को चोरी करने वाले गिरोह को लेकर अफवाह फैली हुई थी जिस कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले के 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Uttarakhand bus accident

इसके बाद बात की जाए उत्तराखंड कि तो वहां पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 48 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में कई लोग जख्मी हो गए थे। बताया जा रहा है कि बस भोंनकोट से रामनगर की ओर जा रही थी और रास्ते में ये बस खाई में गिर गई। पुलिस का कहना इस हादसे को लेकर कहना था कि ये दर्दनाक हादसा बस में ज्यादा लोग हो जाने के कारण हुआ था। बस चालक से भार संभाला नहीं गया और बस खाई में गिर गई।

injured

इसके अलाबा अफगानिस्तान में एक जानलेवा धमाका हुआ जिस कारण 20 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के सबसे ज्यादा सिख हुए है फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि इन हादसों के बाद सभी का दिल दहला दिया है। सबसे सनसनी खेज मामला है दिल्ली का जहां एक ही घर में एक ही घर के 11 लोगों के शव मिले है जिसकी जांच में पुलिस दिन रात जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *