दुष्यंत को साबित करना होगा विज ने कब उन्हें कहा था नशेड़ी ?

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला की ओर से लगाए गए नशे का कारोबार बढ़ने के आरोप के…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला की ओर से लगाए गए नशे का कारोबार बढ़ने के आरोप के अलावा उन्हें नोटिस दिए जाने की बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान विज ने दुष्यंत चौटाला से नशे के खिलाफ मिलकर लड़ने की नसीहत भी दी। पंजाब में लगातार बढ़ रहे नशे को लेकर इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला की ओर से हरियाणा सरकार पर किए गए प्रहार को लेकर अब कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दुष्यंत चौटाला को नसीहत के साथ जवाब भी दिया है। नशे के सवाल पर विज ने कहा कि इसे लेकर सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। केवल बयान देने से कुछ नहीं होगा। विज ने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार और जनता को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी और इसे लेकर पूर सख्ती करनी पड़ेगी।

ANIL VIJ ON DUSHYANT CHOUTALA

नशेड़ी कहे जाने पर सांसद दुष्यंत चौटाला की ओर से नोटिस भेजने की बात कहने पर विज ने कहा कि ये उनका अधिकार है, और वो उसका जवाब देंगे, लेकिन उससे पहले उन्हें साबित करना होगा कि उन्होंने नशेड़ी कहा था। विज ने कहा कि कोर्ट से जो भी नोटिस आएगा, वो उसका जवाब जरूर देंगे। अनिल विज पिछले कुछ दिनों से इनेलो और कांग्रेस को आक्रामक रुख अपनाए हुए है। ऐसे में अब देखने वाली बात ये होगी कि इनेलो सांसद की ओर से कैबिनेट मंत्री को लेकर क्या एक्शन लिया जाता है और विज उसका क्या जवाब देते है?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *