सीएम की भी नहीं सुनते अधिकारी !

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने एक बार फिर से अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। सैनी ने इस…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने एक बार फिर से अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। सैनी ने इस बार बीजेपी की असलियत को फिर से बयान किया है। पत्रकारों से बातचीत में राजकुमार सैनी ने कहा कि चार साल के दौरान सरकार ने जो खड्ढे खोदे अब इतनी जल्दी उनकी भरपाई नहीं हो सकती। सैनी की माने तो इसके लिए बीजेपी चाहे तो अपने उमीदवारों के चेहरे भी बदल ले, लेकिन उससे भी कोई फायदा नहीं होगा।

RAJKUMAR SAINI ON BJP

सैनी की माने तो सरकार के चार साल के कार्यकाल में जनता का सरकार के प्रति विश्वास दरकिनार हुआ है। आज प्रशासनिक अधिकारी एमपी, एमएलए और सीएम तक की भी नहीं सुन रहे। गौरतलब है कि बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी पिछले काफी समय से लगातार अपनी ही पार्टी के खिलाफ आवाज बुलंद किए हुए है, लेकिन बीजेपी की ओर से अभी तक उन्हें लेकर न तो कोई प्रतिक्रिया दी गई है और न ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है। हालांकि सैनी अगस्त में अपनी अलग से पार्टी बनाने की घोषणा भी कर चुके है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *