कैथल, 5 नवंबर
कैथल पुलिस ने वाहन चोरों पर शिकंजा कसते हुए अलग- अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 चोरीशुदा बाइक व 3 बाइकों के पार्टस बरामद किए गए।
SDO ऑफिस के बाहर से बाइक चुराने वाला काबू
DSP रमेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में थाना पुंडरी क्षेत्र के गांव सेरधा निवासी रविंद्र सिंह की शिकायत अनुसार 17 अगस्त को SDO आफिस पुंडरी के बाहर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना पुंडरी मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सौंपी गई थी। टीम ने आरोपी को गांव सींगवाल जिला जींद निवासी विनोद को काबू किया। जिसके कब्जे से 5 चोरीशुदा बाइक बरामद हुई, जो जिला कैथल, पानीपत व नरवाना से चोरी हुई थी।
पंचर की दुकान से बाइक चुराने वाला काबू
दूसरे मामले में गांव क्योड़क निवासी ओमप्रकाश की शिकायत अनुसार 13 मार्च को गांव सोलूमाजरा में टायर पेंचर की दुकान से अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना ढांड में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच CIA -1 को सौंपी गई। CIA-1 ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राम नगर बस्ती कैथल निवासी शंभू उर्फ शिव शंभू को काबू कर लिया गया।
घर के बाहर से बाइक चुराने वाला पकड़ा
तीसरे मामले में ढांड निवासी अभिषेक की शिकायत अनुसार 3 जून को अज्ञात व्यक्ति उसके घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना ढांड़ में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच CIA -1 को सौंपी गई। CIA-1 ने आरोपी प्रताप गेट कैथल निवासी आकाश को काबू कर लिया गया।
बैंक के पास से चोरी बाइक का आरोपी काबू
चौथे मामले में कलायत निवासी अनिरुद्ध की शिकायत अनुसार 16 अप्रैल को HDFC बैंक कैथल के पास से अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच करते हुए CIA -1 ने आरोपी राम नगर कैथल निवासी साहिल उर्फ हांडली को काबू कर लिया गया।
तीनों मामलों में CIA -1 पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से तीनों बाइकों के पार्टस बरामद किए गए।
पंजाब के सहजप्रीत से चोरी की बाइक बरामद
पांचवें मामले में गांव बालू निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत अनुसार 28 मार्च को वह अम्बेडकर चौंक कैथल पर स्थित डायरी से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया गया। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ ने जांच करते हुए आरोपी गांव मालावी जिला पटियाला पंजाब निवासी सहजप्रीत को काबू कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।
अन्य खबरें जानें –
पूंडरी में CIA कलायत की बड़ी कार्रवाई, घर से 24 पेटी अवैध पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार



