Gurugram में कांग्रेस का चौपाल अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचेगी कांग्रेस, वोटर लिस्ट की जांच का अभियान

गुरुग्राम, 5 नवंबर वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने अब गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए चौपाल अभियान की शुरुआत की…

गुरुग्राम

गुरुग्राम, 5 नवंबर

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने अब गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए चौपाल अभियान की शुरुआत की है। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष शहरी पंकज डावर ने बताया कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गांव की चौपालों पर चारपाई पर बैठकर हुक्का और चाय की चर्चा के साथ ग्रामीणों को सरल भाषा में बताएंगे कि कैसे वोटों में हेराफेरी की जा रही है।

गांव-गांव पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पंकज डावर ने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने का आंदोलन है। शहरों तक मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए बात पहुंच जाती है, लेकिन गांवों में सीधे संवाद की जरूरत है। इसलिए कार्यकर्ता हर गांव, ढाणी और मोहल्ले में पहुंचकर जनता को वोट की ताकत और उसमें हो रही फर्जीवाड़े की जानकारी देंगे।

वोटर लिस्ट की जांच करेंगे कार्यकर्ता

​पत्रकार वार्ता के दौरान पंकज डावर कहा कि अभियान के दौरान कार्यकर्ता ग्रामीणों को वोटर लिस्ट की जांच करने, फर्जी नामों की पहचान करने और कटे हुए या गलत दर्ज नामों को तुरंत ठीक करवाने के लिए प्रेरित करेंगे। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक हर नागरिक को वोट चोरी की सच्चाई का पता नहीं चल जाता।

अन्य खबरें जानें –

Kaithal में बाइक चोरों पर शिकंजा, CIA ने दबोचे 5 आरोपी, 5 मामलों का खुलासा करते हुए 5 बाइक बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *