ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन में महामारी के साथ खतरनाक रूप ले चुका कोरोना वायरस के कारण अबतक चीन में 2800 लोगों की मौत होे चुकी है। जिसके बाद अब इस वायरस ने दक्षिण कोरिया और जापान को भी अपने चपेट में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक अभीतक दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 2000 केस सामने आ चुके हैं,जबकि इस वायरस ने 13 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं वायरस के खतरे को देखते हुए भारत ने दक्षिण कोरिया और जापान के लोगों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा बंद कर दी है। साथ ही महामारी बन चुके कोरोना के संकट को देखते हुए सऊदी अरब ने भी हज यात्रा से पहले मक्का और काबा की यात्रा पर रोक लगा दी है।
जापान में करीब 200 लोग संक्रमित
जापान में भी कोरोना वायरस के कई मामले सामने आ चुके हैं, रिपोर्ट के मुताबिक यहां पर करीब 190 लोग कोरोना वायरस से ग्रसित पाए गय हैं, वहीं बताया जा रहा है कि, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक हुबेई प्रांत और राजधानी वुहान में ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
हुबेई में 2,641 लोगों की मौत
वहीं अब एनएचसी के तरफ से दिये गए आंकड़ों की मुताबिक कोरोना वायरस से हुबेई में 2,641 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 36,117 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर किया गया है। हालांकि, कोरोना के नए मामलों में पिछले कुछ सप्ताह से गिरावट देखने को मिली है। साथ ही चीन में कोरोना के 78,824 केस कंफर्म हो चुकें हैं।
वायरस पर क्या बोला चीन
इस पूरे मामले पर चीन के विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कंग श्वांग ने कहा कि अभी तक सिर्फ ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि चीन के कई शहरों में महामारी बन चुका नया कोरोना वायरस चीन के खिलाफ एक जैविक हथियार है।
कोरोना वायरस ने सार्स को छोड़ा पीछे
इससे पहले चीन में फैले कोरानावायरस से मरने वालों का आंकड़ा 17 साल पहले सार्स वायरस के कारण हुई मौतों से अधिक हो गया है।सार्स वायरस 2003 में फैला था और सार्स वायरस के कारण 774 लोगों की जान गई थी।




