ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:मोदी सरकार के दूसर कार्यकाल का आम बजट पेश होने जा रहा है। इस बजट में आम लोग Income Tax में कटौती की उम्मीद कर रहे हैं। यह बजट देश की इकोनॉमी को रिवाइव करने का मौका है, जिसे सरकार भुनाना चाहती है। तो दूसरी तरफ बजट पर मोदी सरकार पर विपक्ष ने निशाना साधना शुरू कर दिय है।
कांग्रेस नेता ने बोला मोदी सरकार के बजट पर हमला
सबसे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मोदी सरकार के बजट पर निशाना साधते हुए कहा कि,मोदी सरकार बजट में सिर्फ सुनहरा सपना दिखाएगी जबकि असल में पूरा देश जानता है कि, सारे लोग परेशान हैं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, मेक इन इंडिया और असेंबल इन इंडिया में फर्क क्या है।
लोगों को भटकाने के लिए और बेरोजगारों को गुमराह करने के लिए मोदी सरकार की तरफ से इस तरह का सुनहरा सपना दिखाया जा रहा है। पहले 2 करोड़ नौकरी सालाना थी उसे हटाकर 4 और 6 करोड़ बताया गया था लेकिन असलियत में हमारी जेब खाली है। चौधरी ने कहा कि, कहीं शाहीनबाग है तो कहीं जामिया, कहीं इमरान, इसके आलावा बीजेपी के पास कुछ नहीं है।
केजरीवाल ने साधा निशाना
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया था जिसमें बीजेपी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि, दिल्ली के लोगों को पूरी उम्मीद है कि केंद्र सरकार बजट में दिल्ली के हितों की रक्षा करेगी और चुनाव के मद्देनजर दिल्ली को और भी ज्यादा मिलना चाहिए। बजट बताएगा कि बीजेपी को हम दिल्लीवालों की कितनी परवाह है। उम्मीद है कि इस बजट में दिल्ली के लोगों का ध्यान रखा जाएगा।


