हरियाणा में बिना काम करने वाली सरकार चल रही है- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार ने 100 दिन के कार्यकाल में जनहित में कोई कार्य…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार ने 100 दिन के कार्यकाल में जनहित में कोई कार्य नहीं किया है। एक भी उपलब्धि सरकार के खाते में नहीं जुड़़ पाई है। अभी तक सरकार के मंत्रियों में महकमों का लेन-देन ही खत्म नहीं हुआ है। इससे जनता परेशान है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश गोयत के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि, पिछली बार पांच साल में यह सरकार इवेंट मैनेजमेंट में माहिर नॉन परफोर्मिंग गवर्नमेंट थी। लेकिन इस बार कुछ भी नहीं हो रहा। अब तक हरियाणा में नॉन फंक्शनल यानि बिना काम करने वाली सरकार चल रही है। हरियाणा में एक के बाद एक घोटाले हो रहे हैं। धान घोटाले में सरकार ने कुछ नहीं कर रही है। इस घोटाले में किसान को नुकसान हुआ है। इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए। किसान को धान 300 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता बेचना पड़ा। लेकिन अब उसका घाटा कौन पूरा करेगा। जिसने किसान का हक डकारा, वह किसान को मिलना चाहिए।
congress
हरियाणा में सबसे ज्यादा बढ़ रही बेरोजगारी 
आगे कहा कि, पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में बढ़ रही है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। मैं विपक्ष के नेता नहीं कह रहा, बल्कि भाजपा-जजपा के विधायक ही कह रहे हैं कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंचा हुआ है। व्यापारी, दुकानदार, किसान सभी परेशान हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है। किसान की आर्थिक हालत लगातार पतली होती जा रही है। कांग्रेस सरकार में कीटनाशक दवा, ट्रैक्टर पार्ट्स और खाद पर कोई टैक्स नहीं था। लेकिन किसान को इन पर टैक्स देना पड़ रहा है, जबकि किसान की फसल पर लागत बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *