ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पलवल में चुनाव प्रचार करने पहुंचे फरीदाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना के बड़बोले बोल सुनने को मिले है | भड़ाना ने यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रत्याशी और सांसद कृष्णपाल गुर्जर के लिए चोर शब्द का इस्तेमाल कर दिया |
यहीं नहीं बल्कि भड़ाना ने तो चुनाव में जीत हासिल करने के 10 दिन बाद हरियाणा सरकार के डिसमिस होने तक की बात कह दी | भड़ाना ने कहा कि, अगर राजी से हरियाणा सरकार बर्खास्त नहीं हुई तो फिर वो दूसरे तरीके से करवा देंगे |
Watch Video
