4 घंटे में 16 बार नाश्ता, एक सीएम का चुनावी शैड्यूल !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- क्या आप चार घंटे में 16 बार नाश्ता कर सकते हैं ? आम आदमी का जवाब होगा, ना, लेकिन एक मुख्यमंत्री ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- क्या आप चार घंटे में 16 बार नाश्ता कर सकते हैं ? आम आदमी का जवाब होगा, ना, लेकिन एक मुख्यमंत्री ने चुनावी रैलियों के दौरान चार घंटे में 16 बार नाश्ता करने का रिकॉर्ड कायम किया है।

CM Khattar

ये हैरतअंगेज कारनामा किया है, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने, दरअसल सीएम मनोहर लाल अपने चुनावी शैड्यूल के मुताबिक, हिसार के कई जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करने पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने करीब 4 घंटे में 16 जलपान कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

 CM Khattar

इस शॉकिंग कारनामे के साथ साथ अपने उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह के साथ सीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, जनता से फिर नारा लगवाया ’23 मई कांग्रेस गई’ और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

CM Khattar

इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान और आतंकवादियों की भाषा बोलती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मैनिफेस्टो देश के टुकड़े करने वाला है, और कांग्रेस देश के टुकड़े करने पर तुली है।

CM Khattar

हालांकि सीएम मनोहर लाल ने जनसभाओं को संबोधित तो किया लेकिन मीडिया से सवालों को टाल कर निकल गये उनका कहना था कि पहले से ही उनका चुनावी शैड्यूल दो घंटे देरी से चल रहा है। लेकिन देरी से ही सही सीएम मनोहर लाल ने चार घंटे में 16 जलपान कार्यक्रमों में शिरकत करने रिकॉर्ड जरूर बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *