ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- सोनीपत से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा जब चुनाव प्रचार करने के लिए जींद के कंडेला गांव पहुंचे तो फिर यहां हुड्डा बड़े बड़े वादे करते नजर आए | वोटरों को लुभाने के लिए हुड्डा ने वो वादे किये जिन वादों को पूरा न करने का कांग्रेस पर हमेशा से आरोप लगता रहा है | हुड्डा की माने तो अगर उनकी सरकार आई तो फिर वो पहली कलम से किसानों की पूर्ण कर्ज माफी करवायेंगे |
स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करेंगे | गरीब परिवारों को प्लाट आवंटित करेंगे | पांच करोड़ गरीब परिवारों के बैंक खातों में 72 हजार रुपये पहुंचायेंगे | यही नहीं बल्कि बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर तीन हजार रुपये करेंगे | हालांकि इस दौरान हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर जवानों के नाम पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया।
Watch Video
