ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव दहलीज पर हैं। राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि, विधानसभा चुनाव में जीत हमारा लक्ष्य है। आगे कहा कि, लोकसभा चुनाव में मिली भारी जीत के बाद हम चुप नहीं बैठे हैं, बल्कि कार्यकर्ता पार्टी संगठन को मजबूत करके हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान बराला ने कहा कि, प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अभी दो-अढ़ाई महीने बाकी है। वहीं इनेलो पूरी तरह से बिखर गई है और कांग्रेस अभी तक प्रदेश स्तर से लेकर जिला व ब्लाक स्तर तक अपना संगठन खड़ा नहीं कर पाई है। भाजपा संगठन को मजबूत करते आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।

