ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ के मांडौठी गांव के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां काम की तलाश में आए पति- पत्नी को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पति, पत्नी की मौके पर मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, खरहर गांव के रहने वाले संदीप व उसकी पत्नी सोनिया काम की तलाश में बहादुरगढ़ किसी फैक्ट्री में काम बाइक पर आए थे। वापिस जाते समय उनकी बाइक की कार से जोरदार टक्कर हो गई और दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं आसौदा थाना पुलिस नेकार चालक के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

