ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही दल बदलने और इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। अब पूर्व डिप्टी स्पीकर और इनेलो के वरिष्ठ नेता गोपीचंद गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, वे जल्द दी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। गहलोत के साथ ही इनेलो के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

दरअसल, गुरुग्राम में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें इनेलो के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान गोपीचंद गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह भी कहा कि, आने वाले समय में हम सभी साथी मिलकर भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने का काम करेंगे।
