CM सुक्खु ने डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि, कहा- हिमाचल निर्माण में रहा अतुलनीय योगदान

शिमला , 4 अगस्त मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु, मंत्रिमंडल के सदस्यों…

यशवंत सिंह परमार

शिमला , 4 अगस्त

मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु, मंत्रिमंडल के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित डॉ. परमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार का हिमाचल प्रदेश के निर्माण और उसके संरक्षण में ऐतिहासिक एवं अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष उनकी जयंती पूरे सम्मान के साथ मनाई जाती है और इस वर्ष भी मनायी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. परमार के आदर्श और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग से प्रेरणा लेकर प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

युवाओं के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री सुक्खु ने कहा कि युवाओं को लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जब युवाओं को कोई नीति गलत लगती है तो वे अपनी आवाज उठाते हैं और यह लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा है।

 अन्य खबरें जानें-

अंबाला तेज बारिश के बाद जलमग्न, सड़कें बनीं तालाब, कई इलाकों में भरा पानी, लगा लंबा जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *