अंबाला, 4 अगस्त
अंबाला में देर रात हुई तेज बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना हुआ हुआ वहीं लोगों को भी गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ बारिश ने प्रशासन की पोल खोलकर रख दी।बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया।कुछ घंटों की बारिश ने सड़कों को तालाब में बदल दिया। शहर के मुख्य बाजारों, कॉलोनियों और कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया। जगह-जगह वाहन पानी में फंस गए, जबकि दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जलभराव के कारण कई इलाकों में लंबा जाम भी देखने को मिला। लोगों का कहना है कि हर बार बारिश के साथ यही स्थिति बन जाती है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं निकाला गया। कई स्थानों पर नालों की सफाई न होने से पानी की निकासी भी प्रभावित हुई।
हालांकि बड़े दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों का इंतजार खत्म हो गया। धान की फसल के लिए बारिश किसी रामबाण से कम नहीं होती।
अन्य खबरें जानें-



