बावल,4 अगस्त
संयुक्त साझा मोर्चा के बैनर तले सोमवार से बावल कस्बे स्थित बिजली विभाग के एक्शन कार्यालय पर तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर उनकी लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।.
संयुक्त साझा मोर्चा के आह्वान पर प्रतिदिन दो घंटे तक एक्शन कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। यदि इसके बावजूद सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार कर संघर्ष को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने मांग की कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द किया जाए, कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू की जाए, विभाग में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरा जाए, जोखिम भत्ता दिया जाए तथा कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
इसके अलावा कर्मचारियों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों का भी शीघ्र समाधान करने की मांग की गई। धरने के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
अन्य खबरें जानें-



